Lucknow: महिला कर्मी का आठ महीने तक यौन शोषण करता रहा नर्सिंग होम का मैनेजर    

Share

महिला कर्मी का आठ महीने तक यौन शोषण करता रहा नर्सिंग होम का मैनेजर            

लखनऊ । मडिय़ांव इलाके में एक नर्सिंग होम के मैनेजर ने वहीं काम करने वाली महिला कर्मी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने करीब आठ माह तक महिला  का यौन शोषण किया। विरोध करने पर कई बार मारपीट भी की। यह आरोप लगाते हुए पीडि़ता ने मडिय़ांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।  जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पति के इलाज के दौरान हुई थी आरोपी से पहचान

हजरतगंज के पार्क रोड निवासी महिला मूल रूप से अमेठी की रहने वाली है। जुलाई 2023 में तबीयत बिगडऩे पर महिला ने पति को मडिय़ांव के केशव नगर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां मैनेजर सतीश यादव से उसकी पहचान हुई। आर्थिक रूप से परेशान महिला की मदद करने के बहाने से सतीश ने नजदीकी बनाई। जिसके बाद आरोपी ने महिला को नर्सिंग होम में आया की नौकरी दे दी। मुलाकात के दौरान ही आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी हासिल कर लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया संबंध

पीडि़ता का आरोप है कि सतीश अक्सर उसकी ड्यूटी रात में लगाता था। दिसंबर 2023 में नाइट शिफ्ट के दौरान सतीश ने महिला को नशीला पदार्थ खाने में मिला कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने महिला से गलत काम किया। होश आने पर पीडि़ता ने सतीश की हरकत का विरोध किया। जिस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की बात दोहराई। करीब आठ महीने से यौन प्रताडऩा झेल रही महिला ने दो दिन पूर्व मडिय़ांव कोतवाली में नर्सिंग होम मैनेजर सतीश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर शिवानन्द मिश्र ने बताया कि आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया गया है।