उत्तर प्रदेश व्यापार महासंघ का नया विस्तार ,नए पदाधिकारी को दी गई जिम्मेदारियां

Share

लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र में नव वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश व्यापार महासंघ का नया विस्तार किया गया।  विस्तार का कार्यक्रम राजाजीपुरम परिक्षेत्र में नए टैम्पो स्टैंड के निकट एक हाल में संपन्न हुआ।

संगठन अध्यक्ष मो.सिराज खान ,महामंत्री विशाल सिंह यादव ने बताया कि अब बहुत जल्द एक नए जोश और ताकत बन कर संगठन दिखेगा और व्यापारियों के हित में सभी तरह के कार्य किए जाएंगे ।

संगठन के हर पदाअधिकारी को संगठन अध्यक्ष मो.सिराज खान ,महामंत्री विशाल सिंह ने शुभकामनाएं दी ।

अध्यक्ष मो.सिराज खान ,महामंत्री विशाल सिंह ने कहा कि सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और संगठन के और भी अधिक विस्तार करते हुए पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम करेंगे।

उत्तर प्रदेश व्यापार महासंघ का नया विस्तार मे उपाध्यक्ष, सचिव, विधिक सलाहकार, कोषअध्यक्ष ,मीडिया प्रभारी,व प्रवक्ता बनाए गए।

पदाअधिकारी में मंजुरुल हसन ( राना),संतोष कुमार वर्मा, विनय त्रिवेदी, शहजाद, विभु शेखर गुप्ता, हसन जैदी, आकाश मिश्रा, मयंक त्रिवेदी, अभिषेक चौहान, पंकज सिंह, संतोष यादव, रिंकू यादव, आकाश त्रिपाठी, शक्ति मिश्रा, धर्मेंद्र शर्मा, अखिलेश निगम, मोo शोएब, आदि पदाअधिकारी बनाए गए।

अध्यक्ष मो.सिराज खान ,महामंत्री विशाल सिंह ने बताया कि हम सब मिलकर काम करेंगे और व्यापारी समाज की लड़ाई , मिलकर साथ में लड़ेंगे और सबका साथ होगा सबका विकास होगा।