ललितपुर मड़ावरा के वन विभाग द्वारा तहसील परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Share

पर्यावरण के सरंक्षण में हम सभी की अहम भूमिका है वृक्षारोपण : एसडीएम मड़ावरा

युवा मीडिया (ब्यूरो) ललितपुर की तहसील मड़ावरा । वन विभाग मड़ावरा द्वारा तहसील परिसर मड़ावरा में ब्रह्य वृक्षारोपण किया गया।

उपजिलाधिकारी“ मड़ावरा भूपेंद्र सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी आर. के. श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुंदेला रेंजर अशोक कुमार यादव द्वार संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़ावरा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण सम्बर्धन हेतु वृक्षारोपण बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन को बचाने हेतु पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है पेड़ पौधे ऑक्सीजन देते हैं तथा कार्बनडाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी आर. के. श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग एक अभियान के रुप में मिलजुलकर वृक्षारोपण करें तभी हम सही मायने में सफल होगें।

आओ पेड़ लगाएं

इनका संरक्षण हम सभी की अहम भूमिका है। जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुंदेला ने कहा कि पर्यावरण के सरंक्षण संवर्धन हेतु सभी लोग जागरूकता के साथ वृक्षारोपण करें। उन्होंने कहा की सांसे हों रहीं कम, आओ पेड़ लगाएं हम अभियान को सभी लोग मिलकर गति दें, यह हम सबकी जिम्मेदारी है वन हैं तो हम हैं।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव ने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की उन्होने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवम ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कस्बा क्षेत्र में सरस्वती मंदिर महाविद्यालय मड़ावरा समेत परिषदीय विद्यालय में भी किया गया इस प्राचार्य घुमन सिंह लोधी अरविंद सिंह भानुप्रताप सिंह राव साहब गजरा वन दरोगा हल्कूराम, प्रेमचन्द सिंह संतोष रजक दशरथ सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

अरविन्द कुमार पटेल की रिपोर्ट