अपना दल प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे सुल्तानपुर, भाजपा को कहा अपना बड़ा भाई, लोकसभा चुनाव में मांगी 10 से 12 सीटें

Share

सुल्तानपुर, युवा मीडिया। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन ही नहीं एनडीए में भी रार चल रही है। बुधवार को ये बात तब सामने आई जब एनडीए में शामिल अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने मीडिया से बात करते हुए 10 से 12 सीटों की मांग भाजपा नेतृत्व से कर डाला।

वीरेंद्र प्रताप सिंह पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कादीपुर के वीरेंद्र प्रताप सिंह पीजी कॉलेज कुंडा भैरोपुर में आयोजित विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे राजकुमार पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जहां तक लोकसभा की सीटों की बात है तो हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सीटों की बात नहीं करती हैं। परंतु मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते 2014 से लेकर 2024 तक एनडीए के साथ मजबूत गठबंधन के साथ में घटकदल के रूप में मौजूद हूं। भारतीय जनता पार्टी बड़े भाई के रूप में है। हम ज्यादा से ज्यादा सीटें, जो पार्टी का स्तर है उत्तर प्रदेश में तीसरे दर्जे की पार्टी राज्य स्तर की पार्टी बनकर खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व से मांग करते हैं कि 10 से 12 सीटें हमको उत्तर प्रदेश में मिलनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश से हुआ गुंडों का खात्मा : विधायक

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो निश्चित तौर पर जो केंद्र की योजनाए थी उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो केंद्र से जो भी योजनाएं आती थी वह लखनऊ में जाकर रुक जाती थी। 2017 में जब से प्रदेश में योगी की सरकार बनी तो आज मैं बड़े गर्व के साथ कह सकता हूं कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान है। मैं तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते कई प्रदेशों में जा चुका हूं। आज उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी है। जहां पर गुंडा और माफिया का खात्मा हो चुका है। बिजली अब 24 घंटे आती है, जहां सड़कों का विकास हो रहा है।

2100 जरूरमंद लोगों को बांटे गए कंबल वही राणा अजीत सिंह ने बताया कि 2000 लोगों को बुलाया है। 2100 कंबल आए हैं लेकिन मैं जान रहा हूं कि जो 2100 की संख्या यहां आई है उनको हम कंबल दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र प्रताप सिंह पीजी कॉलेज जनता शिक्षा समिति के द्वारा यह कंबल वितरण कार्यक्रम लगातार होता है। पहले छोटे स्तर पर किया जाता था अबकी बार उसको बढ़ाया गया। उन्होंने कहा एनडीए की सरकार बनेगी और हम एनडीए का ही समर्थन करेंगे।