कांग्रेस के संभावित व दावेदारी पेश करने वाले उम्मीदवार प्रमोद पाण्डेय ने जनता के बीच भरी हुंकार

Share

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है ऐसे में अगर हम बात करें जनपद अमेठी कि तो इसे कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के इस किले पर कमल का फूल खिलाया था।

अमेठी क़े चुनावी जंग में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने 

अब 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने दिखाई पड़ रही है। अमेठी में भाजपा ने स्मृति ईरानी के रूप में पुनः अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन वही अगर कांग्रेस की बात की जाए। तो कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद पाण्डेय ने स्मृति ईरानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह अमेठी में डेरा डाले हुए हैं। और अमेठी क़े लोगों से गांव गांव जाकर जनसंपर्क कर कांग्रेस की नीति और अपने चुनावी मेनिफेस्टो के बारे में बता रहे हैं।और साथ ही साथ लोगों के बीच मिलने का सिलसिला जारी किया है।

कांग्रेसी नेता प्रमोद पांडेय ने भाजपा पर साधा निशाना 

कांग्रेसी नेता प्रमोद पाण्डेय नें भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए। कहा  की। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने वादों से मुकर गई है। वह आज तक अमेठी की जनता को बेवकूफ बनाती चली आरही है। भाजपा ने किसानों नौजवानों और मध्यम वर्गीय जनता व दुकानदारों को सिर्फ ठगा है। भाजपा विकास की नहीं विनाश की बात करती है। अगर अमेठी की जनता अपना चहुमुखी विकास और रोजगार देखना चाहती है तो अबकी बार अमेठी लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में वोट कर हमें मजबूती के साथ जिताए।हम वादा करते हैं कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सपनों को हम पूरा करेंगे और अमेठी को फिर वही पुरानी पहचान दिलाएंगे जिस विकास के कारण अमेठी पूरे विश्व मे अपनी पहचान बनाई थी। फिर वही दिन वापस लाऊंगा ।