देवा सिंह को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Share

लखनऊ। राष्ट्रीय एकता संगठन बैनर तले एक कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन होटल मून पैलेस चारबाग में किया गया।

जिसमें लखनऊ के जिला अध्यक्ष देवा सिंह को अच्छे कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा जी ने देवा सिंह जी को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की कमान दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा राष्ट्रीय एकता संगठन से हम उन सभी लोगों को जोड़ने का निमंत्रण देते हैं जो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं जनहित समर्थन में बढ़ने वाले हर कदम पर उठने वाले हाथों को ताकत देना चाहते हैं ,

उन लोगों की आवाज बनना चाहते है जिनकी आवाज और दर्द नहीं सुना जा रहा है जो दबे कुचले असहाय लोग को दुख दर्द बांटना चाहते हैं हम उन सब को अपने संगठन में स्वागत करते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपनी बात रखी

प्रदेश अध्यक्ष देवा सिंह जी ने कहा की ये संगठन उन सभी भारतीयों की आवाज है जो चाहते हैं कि भारत विश्व पटल पर एक महाशक्ति बने हर व्यक्ति को न्याय सम्मान सुरक्षा मिले देश में शांति खुशहाली और उन्नति हो प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपनी बात रखी।

लोगों के बीच और राष्ट्रीय अधिकारी मंडल जिला के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामकिशन सैनी राष्ट्रीय महासचिव नंदलाल चौधरी राष्ट्रीय महासचिव सचिन सिंह प्रदेश अध्यक्ष व्यपार मंडल प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष लखनऊ अरुण कनौजिया भारत यादव ,

कैंट उपाध्यक्ष अरुण कुमार विश्वकर्मा उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह मुकेश कुमार दिनेश कुमार रिंकू गुप्ता दिलशाद काली प्रसाद पांडे कुणाल कश्यप महेंद्र चौधरी मुन्ना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *