डिजिटल बसों का हुआ शुभारंभ

Share

कंप्यूटर से लैस डिजिटल बस का मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया शुभारंभ, गांव-गांव जाकर 8 से 80 वर्ष के लोगों को किया जाएगा प्रशिक्षित, डिजिटलाइजेशन प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा

हरदोई। प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने डिजिटल बस का शुभारंभ किया है। जिसके माध्यम से ग्रामीण इलाके के बच्चों को डिजिटल शिक्षा मिलेगी और वह प्रोत्साहित होंगे। नीत संस्था के जरिए मंत्री ने बच्चों को शिक्षित और डिजिटलाइजेशन से जोड़ने के लिए एक कदम बढ़ाया है।

जो डिजिटल वाहन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। जिसमें 18 कंप्यूटर लगे हुए हैं और एक ट्यूटर तैनात है। जोकि हरदोई के विभिन्न सुदूर इलाके के गांव में जाकर बच्चों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ेगा। नीत संस्था के द्वारा बच्चों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने की पहल को लोगों ने सराहा है।

प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल एक निजी वाहन का शुभारंभ किया है। नीत संस्था के माध्यम से यह वाहन जनपद के विभिन्न इलाकों में संचालित होगा। यह वाहन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। जिसमें 18 कंप्यूटर और एक शिक्षक तैनात रहेगा।

जोकि गांव -गांव जाकर बच्चों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने का काम करेगा। जिससे बच्चे शिक्षा लेकर नीत संस्था का प्रमाण पत्र भी पा सकेंगे। इसके माध्यम से वह रोजगार से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटलाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन से जोड़ने का कार्य कर रही है।

इसी कड़ी में नीत संस्था के द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। यह वाहन 3 वर्ष के लिए 8 से 80 वर्ष तक के लोगों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करेगा। जिसके माध्यम से एक शिक्षा की अलख जगाई जाएगी और लोगों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ा जाएगा। मंत्री नितिन अग्रवाल की इस पहल को हरदोई के लोगों ने जमकर सराहा है।