सेवानिवृत संग्रह अनुसेवक का हुआ सम्मान समारोह

Share

मो. कफील खां एडवोकेट, युवा मीडिया 

सुल्तानपुर। तहसील बल्दीराय के संग्रह अनुसेवक रहे संग्राम,राम चरन,राम विचार सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत उपरांत तहसील सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता संग्रह अध्यक्ष बल्दीराय जालपा द्वारा किया गया । सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर उपजिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह मौजूद रही व तहसीलदार धनश्याम भारतीय व नायब तहसीलदार गुलाब सिंह उक्त अधिकारियों को संग्रह अध्यक्ष बल्दीराय जालपा द्वारा बुके भेंट की गई । प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा संग्रह अनुसेवकों को अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया। संग्रह द्वारा अनुसेवक को माला पहना कर सम्मानित किया गया।

उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कहा कि

“ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार संग व्यतीत करे” तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने कहा कि, “अपने स्वास्थ का खास ख्याल रखे दैनिक चर्या को बना कर रखें” नायब तहसीलदार गुलाब सिंह ने कहां कि, “जुदाई और विदाई दोनो ही कष्टदायक होता है” सम्मान समारोह का संचालन लेखपाल संघ अध्यक्ष संतराम यादव ने किया इस मौके पर तहसील कर्मचारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे।