Lucknow: मुकदमें की पैरवी का झांसा देकर कौशाम्बी की महिला से होटल में दुष्कर्म

Share

युवा मीडिया, लखनऊ।  कौशाम्बी जनपद से हफ्ते भर पहले आई एक महिला को मुकदमें की पैरवी का झांसा देकर युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित महिला को छोड़कर वहां से चले गए।

शनिवार को महिला अपने घर जाने लगी, तो वह सड़क पर गश खाकर गिर पड़ी। पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसने पुलिसकर्मियों दुष्कर्म किए जाने की बात कही। इसके हजरतगंज कोतवाली पुलिस दो आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआई दर्ज की है।

हजरतगंज में सड़क पर मरणासन्न हालत में मिली महिला

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मूलरूप से कौशाम्बी जनपद की रहने वाली पीड़िता (35) शुक्रवार शाम को बेसुध हालत में पड़ी मिली। इसके बाद उसे पुलिसकर्मियों ने उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचा। जहां महिला ने बताया कि मुकदमें की पैरवी का झांसा देकर दो युवक उसे होटल में लेकर गए। और नशीली दवाई खिलाकर बेसुध हालत में उससे दुष्कर्म किया।

होश में आने पर पीड़िता को दुष्कर्म का अभास हुआ। इसके बाद आरोपितों ने भविष्य में उसकी मदद किए जाने की हवाला देते हुए कौशाम्बी के लिए वापस भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि होटल से निकलने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस वजह वह सड़क पर गश खाकर गिर पड़ी।

पूछताछ में महिला ने बताया कि करीब हफ्ते भर पहले वह मुकदमें की पैरवी कराने के उद्देश्य से लखनऊ आई थी। कौशाम्बी जनपद में उसने विरोधियों के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमें दर्ज कराए थे। जहां उसकी मुलाकात एक महिला और दो युवकों से हुई। आरोपितों ने मदद किए जाने का हवाला देते हुए होटल में ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। डीसीपी मध्य ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में जुटी है।