न्याय की आस लिए,दर दर भटक रही पीड़ित महिला 

Share

 

अमेठी जनपद में एक महीने से लगातार न्याय की आस लिए पीड़ित महिला लगा रही है। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के शासन प्रशासन का चक्कर, पीड़ित महिला को नहीं मिल रहा है, न्याय,पूरा मामला अमेठी जनपद के मुख्यालय गौरीगंज और कानपुर देहात से जुड़ा हुआ है। जहां की रहने वाली पीड़ित महिला  कानपुर की निवासी है। shaadi.com पर मिले युवक से महिला का हुआ था प्रेम प्रसंग ,प्रेम होने के बाद महिला से शादी का झूठा वादा कर युवक ने पीड़ित महिला से ठगा था,17 लाख रुपए जिसको लेकर पीड़ित महिला 11.1.2024 को गौरीगंज कोतवाली में शिकायत पत्र देकर युवक के खिलाफ संबंधित अधिकारियों को बताया, जिस पर अधिकारियों द्वारा यह बताया गया कि परेशान ना हो जल्द ही आपको न्याय मिलेगा। जिस पर महिला भरोसा कर अपने घर वापस कानपुर चली गई।

शासन प्रशासन द्वारा महिला को नहीं मिल रहा न्याय

अभी तक महिला को उचित न्याय नहीं मिल पाया जिस पर महिला काफी परेशान है, इस दौरान महिला से जब इस मामले की जानकारी ली गई तो महिला ने बताया कि पुलिस द्वारा उसको केवल आश्वासन ही दिया गया और किसी भी तरह की कोई भी उचित कार्रवाई उसके खिलाफ नहीं की गई।यही नहीं महिला उस युवक को लेकर पिछले कुछ दिनों तक लगातार बीमारी हालत में अपने घर पर दवा करा रही थी, बाद में महिला से बात करने के दौरान यह भी बताया कि अभी तक मुझे कोई न्याय की उम्मीद नहीं दिखाई पड़ रही है। और महिला ने यह भी बताया कि युवक गौरीगंज के टिकरिया गांव का रहने वाला है, जिसका नाम श्री राम यादव है। जिसने मुझसे झूठा सादी का वादा कर सादी की बात की और मुझसे 17 लाख रुपए ठग लिए।और बाद में मुझसे बात करना बंद कर दिया अब ऐसे में मै किसके पास जाऊं एक तरफ जहां अमेठी की सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक महिला है।वहीं पर इस जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ ठगी करके उसके साथ उसकी भावनाओं से खिलवाड़ किया ऐसे में देखा जा सकता है की आखिर कब तक यह महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करेंगी।