lUCKNOW: गन्दी हरकत से तंग आकर किशोरी ने प्रेमी के साथ मिलकर मुंशी को मार डाला

Share

लखनऊ । वजीरगंज इलाके की रिवर बैंक कॉलोनी के नाले में मिला शव मुंशी श्याम चंद्र गुप्ता (56 वर्ष) का था। मुंशी की हत्या पड़ोस में रहने वाली किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर प्रेमी के साथ मिल कर की थी।

आरोपियों ने बांके से वृद्ध का गला रेतने के बाद शव को चादर में लपेट कर नाले में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस की छानबीन में किशोरी के बारे में पता चला। जिससे पूछताछ किए जाने पर छेड़छाड़ से तंग आकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। वजीरगंज पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

बांके से रेता था गला, चादर में लपेट कर फेंका शव

डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि रिवर बैंक कॉलोनी निवासी मुंशी श्याम चंद्र गुप्ता का शव उनके छह फरवरी को घर के पीछे नाले में पड़ा मिला था। बेटे अंकुर गुप्ता ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन मार्च को नाले में एक शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान मुंशी श्याम चंद्र के तौर पर हुई थी। पोस्टमार्टम कराए जाने पर पता चला कि श्याम चंद्र की हत्या की गई है।

गले पर धारदार हथियार से चोट पहुंचा कर वारदात को अंजाम दिया गया था। इस बीच मुंशी के पड़ोस में रहने वाली किशोरी भी घर से गायब हो गई। मां ने बेटी के लापता होने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बंटी कश्यप पर आरोप लगाया था। शक के आधार पर पुलिस ने छानबीन करना शुरू किया। जिसमें पता चला कि किशोरी और बंटी के बीच प्रेम संबंध थे। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र के मुताबिक मंगलवार को रिवर बैंक कॉलोनी सर्वेंट क्वार्टर निवासी बंटी कश्यप को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ किशोरी भी थे। पूछताछ करने पर बंटी ने प्रेमिका संग मिल कर गला रेत कर श्याम चंद्र की हत्या करने और शव का नाले में फेंकने की बात कबूल ली। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ बांका भी मिला है। इंस्पेक्टर के मुताबिक किशोरी ने श्याम चंद्र को बातों में उलझा कर घर बुलाया था।

जबरदस्ती का किया था प्रयास

रिवर बैंक कॉलोनी निवासी श्याम चंद्र अक्सर किशोरी के घर आते थे। कई बार मां की गैरमौजूदगी में भी आए थे। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। यह बात किशोरी ने प्रेमी को बताई थी। श्याम चंद्र की हरकत का पता चलने पर बंटी ने प्रेमिका के हत्या की साजिश रची थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि छह फरवरी की रात वारदात को अंजाम देने के बाद बंटी और किशोरी घर छोड़ कर भाग गए थे। जिसका मुकदमा किशोरी की मां ने दर्ज कराया था।