नामांकन के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में हुई भिड़ंत

Share

 

अमेठी जनपद मे केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के नामांकन के दिन ही भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हुई जोर दार भिड़ंत।देखते ही देखते अचानक दोनों पार्टी के लोगों मे मारपीट शुरू हो गई।मौके पर पुलिस प्रशासन ने काफी सूझबूझ तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी पर लगाए गंभीर आरोप 

वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि। स्मृति अपने नामांकन के दिन ही हम लोगों पर अपने पार्टी के लोगों से हमला करवा दिया। हम लोग अपने कार्यालय पर खड़े ही थे कि अचानक उनके कार्यकर्ताओं ने हम लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारने पीटने लगे। जब अभी इनका यह हाल है तो चुनाव जीतने के बाद अमेठी के लोगों का ये क्या हाल करेंगीं।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के मुख्यालय गौरीगंज का है।जहां केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी सोमवार को अपने कार्यालय से काफिला के साथ नामांकन करने कलेक्ट जा रही थी। इस नामांकन में बीस हजार से अधिक लोगों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता सहित उनके साथ शामिल थे। जिस रास्ते से ये जा रही थी। उसी रास्ते पर कांग्रेस कार्यालय भी है। इनका काफिला कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचा ही था कि अचानक कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोरदार भिड़ंत हो गई।यहां तक की दोनों पार्टियों में मारपीट भी होने लगी। जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई है।

मौके पर अलर्ट पुलिस प्रशासन ने किसी तरह दोनों पार्टियों को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया 

वहां पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने किसी तरह दोनों पार्टियों को समझा बुझा कर के मामले को शांत करवाया वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग अपने कार्यालय के सामने खड़े ही थे कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अचानक हम लोगों के ऊपर हमला कर दिया। हम लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने कार्यालय में घुस गए लेकिन उसके बावजूद भी इन लोगों ने हमारे कार्यालय का दरवाजा ठेलकर हमारे कार्यालय में घुस गए। और पुलिस प्रशासन के रहते हुए।हम लोगों को मारने पीटने लगे।जिससे इन लोगों ने आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है।

लोकसभा चुनाव मे अमेठी की सीट से भाजपा निकलेगी या कांग्रेस या फिर कोई अन्य 

और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि ये लोग पहले से ही प्लान बनाकर आए थे। जब जीतने के पहले ही स्मृति ईरानी ने अपने नामांकन के दिन ही हम लोगों पर हमला करवा दिया तो जीतने के बाद स्मृति ईरानी अमेठी का क्या हाल करेंगी। और जब भाजपा के कार्यकर्ताओं से बात किया गया तो उनके द्वारा यह बताया गया की।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हम लोगों पर असब्द भाषा का प्रयोग किया गया था । जिससे हम लोगों को गुस्सा आ गया। अब देखना यह है कि इस चुनावी मैदान में अमेठी की सीट से भाजपा निकलेगी या कांग्रेस या फिर कोई अन्य।