दबंगों ने साथियों के संग मिलकर दंपति पर किया हमला

Share

लखनऊ। बाजारखाला थाना अंतर्गत फ्लाई ओवरब्रिज पर शनिवार को बिल्डर ने अपने साथियों के साथ बाइक सवार दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में बाइक चला रहे युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद हमलावर घटनास्थल से भाग निकले।

हालांकि, राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले में डीसीपी पश्चिम डॉ.दुर्गेश ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम गठित की है।

यह भी पढ़े स्कॉलरशिप ना मिलने पर बी,एड के छात्र-छात्राएं पहुंचे कलेक्ट्रेट

 

डीसीपी ने आरोपियों की तलाश में दो टीमे लगाई

बाजारखाला निवासी कथित पत्रकार कवि तिवारी पत्नी क्षमा तिवारी के साथ शनिवार शाम चंद्रिका देवी मन्दिर दर्शन करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दबंगों ने टुडियागंज ओवरब्रिज पर घेर लिया और हमला बोल दिया। हमले में कवि तिवारी को गम्भीर चोट आई है।

यह भी पढ़े : महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के प्रयास से दो वैवाहिक जोड़ा पुनः साथ रहने को हुआ राजी

पत्नी क्षमा तिवारी का आरोप है कि बिल्डर पिछले काफी समय से उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हमलावर मेहंदीगंज के ही रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष आर्या ने बताया कि दोनों पक्षों में एक जमीन को लेकर विवाद हुआ है। पूर्व कवि तिवारी पर भी एफआईआर की गई थी। बाजार खाला थाना प्रभारी सन्तोष कुमार आर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी पश्चिम डॉ.दुर्गेश ने बताया कि पुलिस की दो टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

एक माह पूर्व दबंगों ने किया था हमला

पीडि़त की पत्नी के मुताबिक एक माह पूर्व भी इन्हीं दबंगों ने हमला किया था। उस समय पश्चिम जोन के डीसीपी व एडीसीपी से शिकायत करके दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से  हौसले बुलंद हो गए और आज फिर हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामले में घायल कवि तिवारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी ने तहरीर दबंग मोनिश, एहसान व चार पांच अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।